{"_id":"5730c5014f1c1b2333919876","slug":"jeep-hit-bike-one-died-at-garmoda","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप बाइक में भिड़ंत, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप बाइक में भिड़ंत, युवक की मौत
ब्यूरो/ बिलासपुर
Updated Mon, 09 May 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरामौड़ के समीप एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब युवकों का एक ग्रुप मनाली से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान गरामौड़ा के समीप जीप और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में हरियाणा के हिसार निवासी नितिन की मौत हो गई। पुलिस ने उनकी एक अन्य साथी की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला सोमवार देर शाम का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पारुल साही निवासी सफदर गंज नई दिल्ली ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह अपने दोस्त के साथ मनाली से चंडीगढ़ की आ रहे थे, सभी बाइकों में सवार थे। इसी दौरान जब वह गरामौड़ा के समीप पहुंचे तो दूसरी तरफ से आ रहे जीप से नितिन की बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद घायल हुए युवक को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 279 और 304ए और एमवी एक्ट 187 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसपी राहुल नाथ ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए युवक की पहचान नितिन के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।