फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ghumarnvi person died in fire case.

घुमारवीं में आग से झुलसे व्यक्ति की मौत

Mon, 06 Mar 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)। Updated Mon, 06 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
ghumarnvi person died in fire case.
set fire - फोटो : PTI

घुमारवीं में दो सप्ताह पहले ढाबे में खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से झुलसे शख्स की मौत हो गई है। संजय कुमार का उपचार लुधियाना के एक अस्पताल में चल रहा था।

विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की लेकिन सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना लगते ही घुमारवीं पुलिस की टीम लुधियाना के लिए रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि करीब 2 सप्ताह पहले ढाबा करने वाले संजय कुमार उर्फ मंजू ढाबे में खाना बनाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह काम करते समय आग की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया है। मगर यहां भी उनकी हालत में सुधार न होता देख उन्हें उपचार के लिए लुधियाना ले जाया गया था।

आग में उनके शरीर का ऊपरी हिस्सा लगभग 60 से 70 फीसदी तक जल गया था। संजय कुमार उर्फ मंजू दी घुमारवीं कॉपरेटिव सोसायटी के प्रधान भी थे और बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। वह अपने पीछे एक बेटे और बेटी को छोड़ गए हैं।


समाजसेवी संजय कुमार के निधन पर घुमारवीं व्यापार मंडल प्रधान हेमराज संख्यान, नगर परिषद पार्षद राकेश चोपड़ा, भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग, विक्रम शर्मा, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर, मोहर सिंह, प्रेम सागर भारद्वाज, नगर परिषद उपाध्यक्ष रीता सहगल सहित अनेक समाजसेवियों ने शोक प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed