{"_id":"57ac8f084f1c1bee07ee4eb4","slug":"fraud-in-name-og-mobile-tower-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर एक लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर एक लाख की ठगी
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)।
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल टॉवर लगाकर लाखों कमाने का झांसा देकर शाहतलाई क्षेत्र के एक व्यक्ति की करीब एक लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों टॉवर लगाने के साथ ही शख्स को 10 हजार रुपये प्रतिमाह नौकरी देने का झांसा भी दिया था।
विज्ञापन
पुलिस थाना तलाई क्षेत्र के अंतर्गत कोटधार के मरोतन निवासी नंदलाल ने वीरवार को पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि उन्होंने एक अखबार में मोबाइल टॉवर लगवाकर लाखों कमाने और एक व्यक्ति को रोजगार देने का विज्ञापन पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन पर लिखे नंबर पर उन्होंने दिसंबर 2015 में कंपनी से संपर्क किया। उन्होंने एक खाता संख्या दी जिसमें 1950 रुपये जमा करवाने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता ने कंदरौर में बैंक में जाकर उक्त अकाउंट में राशि जमा करवा दी।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने उनसे कहा कि आपकी जमीन को सैटेलाइट के माध्यम से जांच लिया गया है। जो टॉवर के लिए उचित है। हम इस टॉवर लगाने के बदले आपको जमीन का 65 लाख रुपये किराया देंगे और जो व्यक्ति आपका रखा जाएगा उसे 10 हजार रुपये हर महीने वेतन दिया जाएगा। मगर आपको पहले कुछ रुपये हमे देने होंगे ताकि हमें विश्वास हो जाए की आप हमारे सारा खर्च करने के बाद टॉवर लगाने से मना नहीं करेंगे।
इस तरह हर दिन कभी मेरे तो कभी बेटे के फोन पर वह लोग बात करते और अपनी बातों से झांसे में लेते और और रुपये खाते में जमा करवाने को कहते। इस पर शिकायतकर्ता ने 7 हजार, 24450 रुपये, 18200 रुपये सहित कई बार आरोपियों के बताएं अकाउंट में पैसे जमा करवा। इसी तरह से दिसंबर 2015 से जुलाई 2016 तक आरोपी एक लाख से अधिक पैसा लुटा चुका।
मगर अब एक महीने से उक्त लोगों का नंबर बंद आ रहा है। इसके बाद शिकायतकर्ता का अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हुआ है। इसके बाद नंद लाल ने शाहतलाई थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की 420 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी घुमारवीं अंजनी जसवाल से संपर्क साधा तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने 420 का मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों को चेताया कि बिना किसी तथ्यों के किसी के भी झांसे में न आएं।