{"_id":"572257394f1c1b3f44a919ee","slug":"fraud-case-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी एनओसी से बेच दिया ट्रक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी एनओसी से बेच दिया ट्रक
ब्यूरो/घुमारवीं(बिलासपुर)।
Updated Fri, 29 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
धोखा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ जाली एनओसी और अन्य दस्तावेज तैयार करने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है । पुलिस को दी शिकायत में महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस कंपनी बिलासपुर के अकाउंटेंट पंकज भारती पुत्र धनीराम भारती निवासी देहरा हटवाड़ ने आरोप लगाया है की चमन ने जनवरी 2013 में महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के पास ट्रक फाइनेंस करवाने को आवेदन किया था।
विज्ञापन
कंपनी ने सभी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए चमन लाल के साथ लोन का एग्रीमेंट कर लिया। फाइनेंस कंपनी ने चमनलाल को 20 लाख 50 हजार रुपये का लोन दे दिया। लोन की किस्तें वापिस ना मिलने पर कंपनी ने फाइनेंस हुए ट्रक के बारे में छानबीन करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
छानबीन में पाया गया की चमन लाल ने गाड़ी को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है। पंकज भारती का आरोप है कि उक्त शख्स ने गाड़ी की जाली एनओसी तैयार करके आगे बेच दिया। डीएसपी घुमारवीं अंजनी जस्वाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 468 और 471 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन