फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fraud case in barmana

भतीजे ने चाची के फर्जी साइन करके बांट दिए चेक

Thu, 17 Mar 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)। Updated Thu, 17 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
fraud case in barmana
पुलिस के मुताबिक हमीरपुर के सनेडी निवासी देशराज (35) पिछले तीन सालों से बागवानियां के पास नालका गांव में किराये के मकान में रहता था। देशराज यहां पर अकेले रहता था तथा उसकी पत्नी और एक बच्ची भी है जो उसके गांव में रहती है। दिन में जूते का कारोबार करने के अलावा वह सुबह शाम कबाड़ का कार्य भी करता था। नालका गांव में मिला था शव- 5 मार्च को कुछ लोगों ने देशराज का शव नालका गांव के जाने वाले रास्ते से कुछ दूर खेत में पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लिया। सनेड़ पंचायत के प्रधान धरेंद्र सिंह ने बताया कि देशराज 2 मार्च से लापता था। हर रोज बागवानियां अपने काम पर आता था। लेकिन जब दो दिन से नहीं दिखाई दिया तो उसके परिचित लोगों ने उसकी खोजबीन की जिस पर उन्हें इसका शव खेतों में मिला। पंचायत प्रधान ने बताया कि मृतक व्यक्ति शराब पीने का भी आदी था। - फोटो : Demo Pic

भतीता भूतपूर्व सैनिक ट्रक ऑपरेटर यूनियर की सदस्य चाची का ट्रक कारोबार देखता था। इसी दौरान उसने चाची के नाम के फर्जी साइन करके लोगों को चेक बांट दिए जो कि बाद में बाउंस हो गए। आरोपी ने विभिन्न कार्यों को करवाने की एवज में करीब तीन लाख रुपये के चेक लोगों को दिए।

विज्ञापन


जब चाची को भतीजे के इस कारनामे का पता चला तो उन्होंने इस संदर्भ में अदालत में अर्जी दायर की। अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए बरमाणा पुलिस को आरोपी मामला दर्ज कर छानबीन के आदेश दिए हैं। अदालत के आदेशों की अनुपालना करते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिक स्वर्गीय खेम चंद निवासी डंडल (मंडी) की पत्नी भागवती देवी का कहना है कि वह भूतपूर्व सैनिक ट्रक ऑपरेटर यूनियन की सदस्य है। पति की मृत्यु के बाद उसके ट्रक का कारोबार भतीजा करता था। लेकिन, उसके भतीजे ने उसके साथ धोखा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भतीजे ने उसके (चाची) के चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर लोगों को चेक वितरित किए। लगभग तीन लाख रुपये के यह चेक अब बाउंस हो गए। महिला का आरोप है कि भतीजे ने उसके दस्तावेजों के साथ भी छेड़छाड़ की है। इस संदर्भ उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया।


अदालत ने बरमाणा पुलिस को आदेश दिए कि मामला दर्ज कर इसकी छानबीन की जाए। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 406, 415, 420, 463, 467, 469 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज किया है। छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed