फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   four youngster arrested ij jhabola theft case

झबोला में हुई लाखों की चोरी मामले में चार गिरफ्तार

Sun, 04 Sep 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)। Updated Sun, 04 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
four youngster arrested ij jhabola theft case
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested

ग्राम पंचायत झबोला में 28 अगस्त को हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार करके चोरी के सामान को कब्जे में ले लिया है। इधर, कोर्ट ने सभी आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस पकड़े आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस को संदेह के कि जिला में हुई अन्य चोरी के मामलों में भी इनका हाथ हो सकता है। उल्लेखनीय है कि सोहन सिंह के घर 28 अगस्त को लाखें के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया था।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान ज्योति (19) पुत्र रामलाल गांव दलाश आनी कुल्लू, मोटरसाइकल पर सवार दूसरे युवक की पहचान देशराज उर्फ कालू 24 पुत्र ज्ञानचंद मलारी, जबकि उनकी निशानदेही पर हिरासत में लिए अजय पुत्र जीत राम और विजय पुत्र कश्मीरी लाल गांव कल्लर झड़ोलियां के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और चोरी को देने वाले थे अंजाम
पुलिस के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी किचोरो का गिरोह शुक्रवार को एक और चोरी की वारदात को अंजाम दे सकता है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ठाकुर कर्म सिंह की अगुवाई में एएसआई जगदीश शर्मा, मुख्य आरक्षी तीर्थ राम, रवि कुमार, संजीव, राजेंद्र डोगरा, सीमा देवी, होमगार्ड सुशील कुमार, रविंद्र और राजकुमार की टीम ने बरठीं-शाहतलाई सड़क पर शुक्रवार को नाका लगाया। झबोला में रात करीब आठ बजे बरठीं की तरफ से एक अप्लाइड फॉर मोटर साइकिल तेज गति से आया।

पुलिस को देखकर मोटर साइकिल चालक ने स्पीड और तेज कर दी। पुलिस ने मोटर साइकिल सवार को रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक को थोड़ी पर रोका। जब पुलिस ने मोटर साइकिल की तलाशी ली तो उसमें सोने की चूड़ियों की एक जोड़ी, कान के झुमकों की एक जोड़ी, एक गले का हार, एक जोड़ी कान के झुमके, एक अंगुठी और 5750 रुपये की नगदी बरामद की। पुलिस ने जब गहनों और नकदी के बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

पुलिस जब शक के आधार पर दोनों मोटर साइकिल सवारों को थाने लेकर आई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने झबोला में हुई चोरी में शामिल होने की बात कबूल की। साथ ही चोरी के सामान को चारो में बांटने की बात मानी। पुलिस ने जब दूसरे मोटरसाइकिल सवार की तलाशी ली तो उसके पास 30 हजार रुपये नगद बरामद किए गए। पुलिस ने जब आरोपियों से कड़ी पूछताछ की तो उन्होंने दो और साथियों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके ठिकानों पर छापेमारी मारकर हिरासत में ले लिया है। चारों आरोपियों ने अपना जुल्म कबूल कर लिया है।


बिलासपुर के अतिरिक्त एसपी विजय कुमार राणा ने बताया कि चारों आरोपियों को आईपीसी की धारा 457,380 और 34 के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है गया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed