{"_id":"591b476a4f1c1be929f23b07","slug":"forest-fire-case-in-dhar-tatoh","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार-टटोह युवाओं ने बुझाई जंगल की आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार-टटोह युवाओं ने बुझाई जंगल की आग
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Wed, 17 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो दिन से कनौण गांव में लगी आग धार-टटोह के जंगलों तक पहुंच गई। यहां आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग को जंगल में भड़कता देख युवक मंडल धार-टटोह के सदस्यों ने मिसाल कायम करते हुए आग बुझाने का जिम्मा उठाया। इसके बाद कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
मगर आग बुझाने के उचित साधन न होने के कारण आग धार-टटोह द्रोबड़ के जंगलों की तरफ चली गई। विभाग के कर्मचारी भी आग बुझाने का प्रयास करते रहे परंतु उनके पास भी उचित साधन न होने के कारण वह असहाय नजर आए।
विज्ञापन
मंगलवार को युवक मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल वन मंडलाधिकारी बिलासपुर से मिला और उनसे निवेदन किया कि विभाग आग लगाने वाले का पता करे और दोषी व्यक्ति का पता लगाकर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
आग बुझाने वालों में प्रधान युवक मंडल कुलदीप ठाकुर, उपप्रधान अनिल ठाकुर, सचिव राजतिलक, विशाल, विक्रम, विकास, सुमित, अरुण, पंकज, सीताराम, हरि दास और वन रक्षक धार टटोह शामिल थे।