फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fire in forest area

बल्हसीणा जंगल में भड़की आग

Fri, 29 Apr 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर) Updated Fri, 29 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
fire in forest  area
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला

झंडूता तहसील के बल्हसीणा पंचायत के समीप जंगल में शुक्रवार दोपहर को आग लग गई। इससे वन संपदा जलकर राख हो गई। आग से लगभग 5 हेक्टेयर तक जंगल जल गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार दोपहर को जंगल में अचानक आग भड़क गई। आग इतनी भयंकर थी इस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। आग लगने की सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। आग पर स्थानीय लोगों की मदद से काबू पाया गया।  स्थानीय युवक राजेश पटवारी ने बताया कि जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग जंगल में पहुंच गए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की महिलाओं ने भी आग बुझाने में काफी योगदान दिया।
विज्ञापन


कमलेश, गीता, रोशनी देवी, सुमनलता, रीता देवी, रंजना कुमारी, राजो देवी, सुदेश कुमारी, सुमन कुमारी, रिंकू, रामपाल,  रमेश चंद, बाबू राम, संजू, जोगिंद्र सिंह, श्याम लाल, इकबाल मोहम्मद व बबलू सहित अन्यों ने आग बुझाने में सहयोग किया। यदि फायर बिग्रेड की टीम समय पर नहीं पहुंचती तो इसकी चपेट में चार घर भी आ सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बीओ (वन) लखनपाल ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से करीब 5 हेक्टेयर क्षेत्र में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed