फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   employee died due to electic shot

विद्युत कर्मी को लगा करंट, मौत

Fri, 20 May 2016 07:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Fri, 20 May 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
शहर से सटे नोआ गांव में शुक्रवार सुबह बिजली के खंभे पर काम कर रहे बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिलासपुर के कोसरियां निवासी गोरखू राम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक नोआ गांव में शुक्रवार सुबह करीब ग्यारह बजे बिजली के खंभे पर काम कर रहे बिजली कर्मी को करंट लग गया। करंट लगने पर विद्युत कर्मी को अन्य कर्मियों तथा लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र की विद्युत सप्लाई में कहीं फाल्ट आ गया था। हादसे के समय विद्युत कर्मी बिजली के खंभे पर फाल्ट को ठीक कर रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान अचानक बिजली की तारों में करंट आ गया। इससे विद्युत कर्मी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एचपीएसइबी इंप्लाइज यूनियन के प्रधान यशवंत चौहान बिट्टू ने शोकाकुल परिजनों के साथ गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में यूनियन शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है।

उधर, एसपी राहुल नाथ ने बताया कि नोआ के समीप करंट लगने से एक विद्युत कर्मी की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed