फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   deadbody foun in bhanginalah nainadevi, police case registred

भांगीवाला नाले के पास मिला युवक का शव, सनसनी

Sun, 16 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। Updated Sun, 16 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
deadbody foun in bhanginalah nainadevi, police case registred
crime demo - फोटो : MID DAY

पुलिस थाना कोट के तहत भांगीवाला नाले के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक काफी समय से घर से लापता चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तेजिंद्र पाल निवासी बस्सी ने चार अक्तूबर को पुलिस के पास इस संबंध में मामला दर्ज करवाया था कि उसका छोटा भाई मुनीष शर्मा लापता हो गया है। उन्होंने बताया कि उनका भाई भांगीवाला नाले की ओर गया था। मगर वहां से वापस घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


जब उन्होंने उसे वहां पर तलाश किया तो उसका शव उन्हें नाले के पास मिला। भाई का आरोप है कि उसका भाई करंट लगने से नाले में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। हालांकि मौके पर किसी भी प्रकार का बिजली का खंभा और तारें नहीं गुजर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में मामला उलझता नजर आ रहा है। इस बारे में जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।


पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। मगर पूरे मामले से क्षेत्र में शो की लहर है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि लापता युवक का शव भांगीवाला नाले से बरामद हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed