{"_id":"57260f1e4f1c1b56035cd091","slug":"dead-body-found-in-khtiharad","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीहरड़ झील में मिला युवक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खटीहरड़ झील में मिला युवक का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sun, 01 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
deadbody
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 अप्रैल को डैहर के पास सतलुज झील में पानी के तेज बहाव में बह जाने से लापता हुए किशोर का शव रविवार को बवखाल पुल के साथ खटीहरड़ झील में बरामद हुआ। इसकी सूचना मिलते ही डैहर पुलिस टीम परिजनों सहित मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
जहां उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया। मामला मंडी जिला का होने के चलते यहां मात्र कागजी औपचारिकताएं ही पूरी की गई।
जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय नीतिश भारद्वाज पुत्र हेमचंद निवासी ग्वाल-मुठाणी ननांवा पंचायत बिलासपुर अपने कुछ दोस्तों के साथ सतलुज झील में नहाने के लिए गया था कि अचानक पानी के बहाव में बह गया। पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन