{"_id":"abf1ebd75137a38efc0bef3449c2aef9","slug":"crime-news-hindi-news-883","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैहना जट्टा में परिवार पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैहना जट्टा में परिवार पर जानलेवा हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर)।
Updated Sun, 17 Jan 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना के अंतर्गत बैहना जट्टा में शनिवार रात हथियारों से लैस एक परिवार जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन
लगभग एक दर्जन हमलावरों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में परिवार के चार सदस्यों को गंभीर चोटें आई हैं।
उन्हें रात को ही उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में कुछ लोगों को नामजद भी किया गया है। लेकिन, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात बैहना जट्टा स्थित गोपालदास के घर में आठ-दस लोगो की एक टोली ने हमला कर दिया। इसमें परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में गोपाल दास ने बताया कि वह और उसका परिवार घर पर ही था। अचानक लगभग एक दर्जन लोग उनके घर में घुस आए।
हथियारों और डंडों से लैस इन लोगों ने बिना कोई बातचीत किए उन पर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना में वह स्वयं, उनकी पत्नी विद्या देवी, पुत्र राज कुमार और एक अन्य महिला चंपा देवी बुरी तरह से घायल हो गई है।
विज्ञापन
आरोप है कि हमलावर उनके घर से सोने-चांदी के गहने, जमीनी दस्तावेज, नकदी और बेटे के शैक्षिणक प्रमाण पत्र भी साथ ले गए है। आरोपियों ने उसके बाद उनके रिहायशी मकान को गिरा डाला और घर के अंदर पड़े सामान को भी उठाकर फेंक दिया।
घायल राज कुमार ने बताया कि 13 जनवरी को भी करीब आठ लोगों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की थी। इसकी प्राथमिकी झंडूता पुलिस चौकी में दर्ज करवाई गई है, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। राज कुमार ने आरोप लगाया कि इस घटना का विवरण पुलिस चौकी में देने पर तैनात पुलिस कर्मी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
डीएसपी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 452, 323, 34, 147, 149 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।