{"_id":"1fe071e6723fa2d9a8a859187d7e5459","slug":"crime-news-hindi-news-633","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह लीटर शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंद्रह लीटर शराब बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, नयनादेवी (बिलासपुर)।
Updated Wed, 02 Dec 2015 05:55 PM IST
विज्ञापन
कोट पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से 15 लीटर शराब बरामद की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एएसआई राजकुमार की अगुवाई में पुलिस टीम दबट में पेट्रोलिंग पर कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने एक व्यक्ति के घर में छापा मारा।
जहां से दस लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
उधर, कोट थाना पुलिस ने एएसआई सुरेश की अगुवाई में मजारी इलाके में छापेमारी करते हुए एक शख्स के कब्जे से पांच लीटर शराब बरामद की। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन