फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime news.

फर्जी डिग्री के सहारे बन गई शिक्षक

Sat, 21 Nov 2015 06:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sat, 21 Nov 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
crime news.

थाना भराड़ी के अंतर्गत फर्जी डिग्री के सहारे शिक्षक बनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हालांकि, अभी तक फर्जी डिग्री के इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। फर्जी डिग्री कैसे शिक्षिका ने हासिल की, इसको लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार बीएड की यह डिग्री बाहरी राज्य से संबंधित है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के एक स्कूल में पीजीटी शिक्षिका लंबे समय से कार्यरत है। वर्ष 2014 में वह नियमित होने पर उसकी बीएड डिग्री की जांच करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में लखनऊ विश्वविद्यालय से संबंधित यह डिग्री फर्जी पाई गई। इसके आधार पर भराड़ी थाना में पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने पुलिस थाना भराड़ी में इस संदर्भ में शिकायत दर्ज करवाई है। प्रधानाचार्य का कहना है कि पीजीटी इतिहास की शिक्षिका लंबे अरसे से यहां कार्यरत है।

कुछ साल पहले जब वह नियमित हो रही थी तो उसकी बीएड की डिग्री की जांच-पड़ताल की गई। लखनऊ विश्वविद्यालय में हुई डिग्री की जांच के बाद पता चला कि महिला शिक्षिका की बीएड की डिग्री ही फर्जी है। लिहाजा, प्रधानाचार्य ने इस संदर्भ में थाना घुमारवीं में केस दर्ज करवाया।


डीएसपी अंजनि जस्वाल ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई दुनी चंद मामले को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed