{"_id":"379d31d5f422500652d0037fcb52f954","slug":"crime-news-hindi-news-1402","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के इंजन और चैसी नंबर में गोलमाल, केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक के इंजन और चैसी नंबर में गोलमाल, केस दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
Updated Wed, 02 Mar 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
स्वारघाट में एक ट्रक के चैसी नंबर और इंजन नंबर आरसी में अंकित नंबर से अलग पाए जाने पर धोखाधड़ी का मुकद्दमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की तह तक जाने के लिए छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इस ट्रक को दिसंबर महीने में जब्त किया गया था। ट्रक की छानबीन के बाद पुलिस ने अब ट्रक मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। यह गोलमाल है या फिर कोई चूक, इसकी छानबीन जारी है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने दिसंबर महीने में बिना दस्तावेज से सीमेंट लेकर जा रहे एक ट्रक को जब्त किया था।
पुलिस छानबीन में ट्रक का चालक दस्तावेज नहीं दिखा पाया था। इसके बाद ट्रक मालिक ने जो दस्तावेज दिए वह फर्जी पाए गए। पहले इस मामले में एमबीए एक्ट 207 के तहत कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
लेकिन, जांच में चैसी नंबर और इंजन नंबर अलग होने पर अब धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार ट्रक मालिक ने यह फर्जी दस्तावेज अदालत में भी पेश किए गए थे।
इसके आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। एएसपी मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 420, 467, 468, 471,120(बी) के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।