फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cow shed burnt in fire , two lejhs property distroy

गौशाला जलकर राख, दो लाख का नुकसान

Thu, 03 Nov 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Thu, 03 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
cow shed burnt in fire , two lejhs property distroy
- फोटो : fire

कंदरौर क्षेत्र की पंचायत निचली भटेड़ के गांव देलग में गौशाला जलकर राख हो गई। गनीमत रही की हादसे में किसी भी मवेशी की जान नहीं गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर समय रहते काबू पाया लिया गया।

विज्ञापन


मगर आग में करीब दो लाख का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार पीड़ित प्रेमलाल और प्रकाश चंद ने बताया कि देर रात करीब नौ बजे उन्हें गौशाला से आग की लपटें उठती दिखी। जब उन्होंने वहां जाकर देखा तो गौशाला के दोनों कमरे आग की चपेट में थे। गौशाला में सूखी घास रखी हुई थी। इससे आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


इस दौरान सूचना देकर अग्निशमन दल को भी बुलाया गया। मगर पानी खत्म हो जाने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग में इमारती लकड़ी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन ने उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बिलासपुर और घुमारवीं से फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर रवाना हो गई हैं। मौके पर पहुंचे बिलासपुर के लीडिंग फायरमैन अश्वनी कुमार, फायर मैन अनिल कुमार, सुरेश कुमार, चालक प्रदीप कुमार, घुमारवीं से लीडिंग फायर मैन सुरेंद्र कुमार, फायरमैन महेंद्र  सिंह, होमगार्ड जवान कुलवीर कुमार और चालक अश्वनी ने आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed