फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cid department seized 263 box illigal wine in kandror.

कंदरौर में सीआईडी ने पकड़ी 263 अवैध शराब की पेटियां

Mon, 06 Mar 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Mon, 06 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
cid department seized 263 box illigal wine in kandror.
शराब के साथ पकड़े गए दो युवक सीआईडी टीम के साथ। - फोटो : अमर उजाला

जिला में सीआईडी टीम शिमला ने छापेमारी कर 263 अवैध शराब की पेटियां पकड़ी है। पुलिस ने शराब और दोनों गाड़ियों को कब्जे में लिया है। मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


खबर की पुष्टि सीआईडी क्राइम ब्रांच शिमला के अधिकारी विरेंद्र शर्मा ने की है। जानकारी के अनुसार सीआईडी की शिमला टीम को भनक लगी थी कि जिला में शराब की एक बड़ी खेप को इधर से उधर किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके आधार पर टीम ने सोमवार शाम करीब 5.30 बजे कंदरौर के पास नाका लगाया था। इस दौरान टीम ने दो जीपों को जांच के लिए रोका। इसमें जांच में पाया गया कि दोनों में भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईडी टीम ने जब इस संबंध में चालकों से दस्तावेज मांगें तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। जिससे ये प्रमाणित हो सके कि शराब नियम अनुसार ले जाई जा रही हो। इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में सीआईडी ने शिमला के भराड़ी थाने में केस दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईडी ने शराब सहित दोनों जीपों को भी कब्जे में ले लिया है।

वहीं इस संबंध में स्थानीय पुलिस को भी सूचना दे दी गई। जांच में दोनों गाड़ियों से 263 अवैध शराब की पेटियां बरामद की गई है। दोनों चालकों की पहचान अजय ठाकुर और निखिल निवासी कंदरौर जिला बिलासपुर के रूप में हुई हैं।


जिन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीआईडी ने इस संबंध में जांच कर रही है कि आखिरकार शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और कहां लाई जा रही थी।

225 पेटी देसी और 38 पेटियां अंग्रेजी शराब बरामद : विरेंद्र शर्मा ने बताया की उन्हें सूचना मिली थी कि जिला में अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही है। इसके आधार कार्रवाई करते हुए उन्होंने उक्त खेप पकड़ी है। इसमें 225 देसी शराब और 38 पेटियां अंग्रेजी शराब की बरामद की गई है। दोनों युवकों को गिरफ्तार करके छानबीन शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed