फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   chid drown in water, died

बावड़ी में डूबने से बच्ची की मौत

Wed, 10 Aug 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Wed, 10 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
chid drown in water, died
drowned
स्वारघाट के टरवाड़ गांव में बावड़ी में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम उस समय हुआ जब छह वर्षीय राधा देवी बावड़ी में पानी भरने गई थी। मगर बरसात की वजह से फिसलने की वजह से वह बावड़ी में डूब गई। हादसे से क्षेत्र में मातम का माहौल है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से पिता दाता राम, मां शांति देवी के साथ राधा के  छोटे भाई गोलू का रो-रो कर बूरा हाल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार शाम छह बजे का है, जब छह वर्षीय राधा देवी उर्फ कोमल पुत्री दाता राम टरवाड़ गांव के साथ लगती बावड़ी से पीने का पानी भरने के लिए गई थी। बावड़ी के समीप बरसात की वजह से फिसलन अधिक थी।
विज्ञापन


इस वजह से जैसे ही राधा पानी भरने के लिए बावड़ी में उतरने लगी तो अचानक उसका पांव फिसल गया। इससे वह बावड़ी के गहरे पानी में डूब गई। थोड़ी देर बाद जब गांव की ही एक महिला निशा देवी बावड़ी से पानी भरने के लिए आई तो उसने देखा कि एक बच्ची पानी में डूबी हुई है। उसने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। निशा देवी के चिल्लाने की बात सुनने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को बावड़ी से बाहर निकाला। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। राधा देवी के परिजनों ने उसे फौरन नयना देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घवांडल पहुंचाया। मगर यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिला अस्पताल बिलासपुर में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पंचायत में बच्ची के पानी में डूबने से हुई मौत होने के कारण पूरा गांव सदमे में है। पूर्व टरवाड़ पंचायत प्रधान रणजीत सिंह ठाकुर और वर्तमान प्रधान शकुंतला देवी, उपप्रधान नंद लाल ने हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है।


एक छह वर्षीय बच्ची की बावड़ी के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई है। इस संबंध में पुलिस चौकी नयनादेवी में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
बलदेव दत्त, डीएसपी श्री नयना देवी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed