{"_id":"5730c80a4f1c1b652f91994f","slug":"charas-recoverd-in-bharari-tea-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय की दुकान पर बरामद की 34 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाय की दुकान पर बरामद की 34 ग्राम चरस बरामद
ब्यूरो/ भराड़ी (बिलासपुर)।
Updated Mon, 09 May 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी थाना के तहत दधोल चौक पर पुलिस ने एक चाय की दुकान पर छापा मारकर 34 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम के करीब साढ़े 6 बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दधोल चौक पर चाय की दुकान करने वाले रमेश कुमार की दुकान पर पुलिस ने दबिश दी।
विज्ञापन
पुलिस ने तलाशी अभियान में दुकान से करीब 34 ग्राम चरस और 2 दर्जन तंबाकू के पैकेट बरामद किए हैं।
पुलिस ने दुकान मालिक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। भराड़ी थाना प्रभारी दया राम ने बताया कि दधोल चौक पर चाय की दुकान करने वाले रमेश कुमार को चरस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पता लगाया जाएगा कि यह अवैध नशा कहां से लाया गया है।
विज्ञापन