{"_id":"587515354f1c1b1629ba9b12","slug":"car-scooty-collies-in-bilaspur-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और स्कूटी के बीच टक्कर में एक घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार और स्कूटी के बीच टक्कर में एक घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला-बिलासपुर मार्ग पर ब्रह्मपुखर के पास मंगलवार दोपहर चार बजे कार और स्कूटी की टक्कर में एक शख्स घायल हो गया है। हादसे में स्कूटी सवार को टांग में चोटें आई हैं। घायल का उपचार जिला अस्पताल चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी केे अनुसार श्याम लाल पुत्र पोला राम, निवासी परोही स्कूटी में सवार होकर बिलासपुर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह ब्रह्मपुखर के पास पहुंचा तो अचानक सामने से आ रही कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
कार सवार शिमला की ओर जा रहा था। जोरदार टक्कर से स्कूटी सवार सड़क पर जा गिरा। इस वजह से उसकी दाहिनी टांग में गंभीर चोटें आई हैैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी।
विज्ञापन
इसके बाद घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल दाखिल करवा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।