{"_id":"57e68e6d4f1c1b3076a831d8","slug":"car-collies-with-bike-two-injured-in-ghumarnvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक को मारी टक्कर दो युवक घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने बाइक को मारी टक्कर दो युवक घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)।
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी चौक पर देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। दोनों प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मामला गांधी चौक का है जब एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से इनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद पुलिस एएसआई चमन ठाकुर जांच के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों और कार चालक के बयान दर्ज कर लिए हैं। हादसा शुक्रवार रात करीब नौ बजे के हुआ।
कांगड़ा जिला के देहरा निवासी राकेश कुमार पुत्र गिरधारी लाल कार में सवार होकर जा रहे थे। मगर जैसे ही वह गांधी चौक पर पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर जा रहे दो कश्मीरी मजदूर रघुवीर सिंह और दिलीप कुमार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में दोनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हैं। कार चालक राकेश कुमार कांगड़ा जिले के देहरा के पास समीप नैहरन के हार गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। डीएसपी अंजनी जसवाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।