{"_id":"57d1a1674f1c1b9863318998","slug":"bus-hot-scooty-one-died-in-jhanduta","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
death shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत घुमारवीं का मामला, आगे चल रही स्कूटी को निजी बस चालक ने मार दी टक्कर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की जांच अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर।
विज्ञापन
पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत भगेड़ के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बस के स्कूटी को टक्कर मारने से एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजीव (40) वर्ष पुत्र आत्मा राम निवासी हटवाड़ तहसील घुमारवीं स्कूटी नंबर एचपी 23 सी 7784 से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसके पीछे एक निजी बस नंबर एचपी 69 2296 भी जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आगे चल रही स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार सड़क के ऊपर जा गिरा।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने यह देखकर फौरन घायल को संजीव कुमार सिविल अस्पताल घुमारवीं लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।
बताया जा रहा है कि संजीव कुमार ठेकेदारी का काम करता था। पुलिस ने बस चालक पंकज पुत्र रामस्वरूप निवासी महाराज हमीरपुर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए 279 337 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी घुमारवीं अंजनी जसवाल ने बताया कि निजी बस के स्कूटी को टक्कर मारने से एक शख्स की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।