फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bus bulker collapse in barmana five injured, one pgi reffer.

बरमाणा में बस और बल्कर की टक्कर, पांच घायल

Sat, 13 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा(बिलासपुर)। Updated Sat, 13 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
bus bulker collapse in barmana five injured, one pgi reffer.
दुर्घटना

कैंची मौड़ के पास एक बस और बल्कर की टक्कर में 5 लोग घायल हो गए है। इसमें से एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


हादसा लावारिस पशुओं के कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बरमाणा के कैंची मोड़ में बल्कर और हरियाणा रोडवेज के बीच बस टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए। घायलों को फौरन बिलासपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। इसमें एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


ये लोग हुए घायल
हादसे में घायल महेंद्र पाल सिंह और पत्नी अमरीक कौर निवासी खालसा मोहल्ला पटियाला, ज्ञान चंद नियुरी ब्राह्मण साई खारसी, कमलेश निवासी बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर और देव राज खड़मेड़ा कलां झंडूता निवासी शामिल हैं। जबकि गंभीर रूप से घायल अमरीक कौर को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी राहुल नाथ ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की बस मनाली की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान एक बल्कर कैंची मौड़ फैक्टरी के अंदर जा रहा था। यहां दोनों की टक्कर हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed