{"_id":"5879171a4f1c1b922bbaa324","slug":"bus-bick-hit-ex-serviceman-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और बाइक की टक्कर में पूर्व सैनिक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस और बाइक की टक्कर में पूर्व सैनिक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता विस क्षेत्र के तहत गांव रोट में एक सड़क हादसे में एक पूर्व सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई। पूर्व सैनिक बैंक से पैसा निकालने के बाद अपने ससुराल मेरथ जा रहा था। इस दौरान उनकी बाइक और निजी बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भगेड़ झंडूता वाया पनोल सड़क पर सेर के पास बस नंबर 69 ए 8623 जो अपने रुट पर जा रही थी की मोटरसाइकिल नंबर 23सी 2044 की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में रामकृष्ण पुत्र गुलाबा राम निवासी मुकड़ाना की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि लोगों ने रामकृष्ण को मौके से उठा का अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। झंडूता पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
खबर की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।