{"_id":"57c70f124f1c1b0b4b2ccabc","slug":"boy-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं से प्रवासी युवक लापता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घुमारवीं से प्रवासी युवक लापता
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
Updated Wed, 31 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद घुमारवीं के तहत बड्डू वार्ड से एक प्रवासी लड़के के लापता होने का मामला सामने आया है। उक्त लड़का बीते मंगलवार से लापता है। मिली जानकारी के मुताबिक दीपक पुत्र रूम सिंह निवासी मुरादाबाद का रहने वाला है। जो काफी वर्षों से बड्डू में रहता है। पिछले कल वह स्कूल नहीं गया और अपने किसी रिश्तेदार के यहां चला गया था। रिश्तेदार के घर से 2.30 बजे के करीब वह अपने कमरे में पहुंचा और उसके बाद लापता हो गया। दीपक ब्वॉयज स्कूल घुमारवीं में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। काफी ढूंढने के बाद दीपक के माता-पिता ने घुमारवीं थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उधर, डीएसपी अंजनी जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन