{"_id":"5835c9ad4f1c1b282413bf99","slug":"bilaspur-police-arrested-proclaim-ofender-from-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओ सेल बिलासपुर ने पकड़ा भगौड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीओ सेल बिलासपुर ने पकड़ा भगौड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीओ सेल बिलासपुर ने दो साल पहले लापता हुई नाबालिग को अगवा करने के मामले में न्यायालय से घोषित भगौड़े को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस भगौड़े को गुप्त सूचना के आधार पर ऊना जिला के लठयाणी से पकड़ा है।
विज्ञापन
पीओ सेल ने भगौड़े को भराड़ी पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। आगामी कार्रवाई के लिए इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार भराड़ी थाना के तहत आने वाले एक गांव के व्यक्ति ने वर्ष 2014 में भराड़ी थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी नाबालिग बेटी रात को अपने कमरे में सोई थी।
विज्ञापन
मगर दूसरे दिन जब वह उसके कमरे में गया तो वह अपने कमरे से गायब थी। लड़की के परिजनों ने बेटी की तलाश हर संभव जगह की लेकिन, उसका कहीं कोई पता नहीं चला। नाबालिग के परिजनों को शक हुआ कि उनकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर अगवा करके ले गया है।
विज्ञापन
इसकी शिकायत उन्होंने भराड़ी थाना में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने छानबीन के दौरान ही गुमशुदा लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। इस मामले में समताना गांव के राजकुमार को अभियुक्त पाया गया था।
इसके खिलाफ वर्ष 2014 में ही भराड़ी थाने में 363, 366, 376 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गा था। कोर्ट से बार-बार समन मिलने के बाद भी राजकुमार पेशी में नहीं आ रहा था। इसके बाद न्यायालय ने आरोपी को भगौड़ा घोषित कर दिया गया था।
पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई जगह दबिश दे चुकी थी, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था। बुधवार को गुप्त सुचना मिलने पर पीओ सेल बिलासपुर ने उक्त आरोपी को ऊना के लठयाणी में गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि पीओ सेल ने राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।