{"_id":"c8dee92dac49f5e5eec2e58cd0123098","slug":"bike-theft-case-in-bhatoli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटोली से बाइक चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भटोली से बाइक चोरी, केस दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)।
Updated Wed, 02 Mar 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
थाना बरमाणा के अंतर्गत आने वाले भटोली गांव में बादक चोरी का मामला सामने आया है। भटोली में घर के समीप ही खड़ी बाइक को शातिर चुराकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। लेकिन, अभी तक किसी को कोई सुराग नहीं लग पाया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नानकू राम निवासी भटोली ने थाना बरमाणा में अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस को दिए बयान में नानकू राम ने कहा है कि सोमवार को उसने अपनी बाइक (एचपी-23बी-8420) भटोली के समीप ही खड़ा किया। मंगलवार सुबह वह तैयार होकर कहीं जा रहे थे तो बाइक वहां से गायब थी।
विज्ञापन
उन्होंने शक ताया है कि कोई अंजान व्यक्ति उसका बाइक चुराकर ले गया है। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसआई अजय कुमार को मामले की छानबीन का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन