फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bank manager crushed by truck] died

बैंक मैनेजर को ट्रक ने कुचला, मौत

Wed, 08 Jun 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा(बिलासपुर)। Updated Wed, 08 Jun 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
bank manager crushed by truck] died
Accident - फोटो : अमर उजाला

बरमाणा चौक पर सड़क पार करते हुए एक ट्रक ने बैंक मैनेजर को कुचल डाला। इस दर्दनाक हादसे में 58 वर्षीय राहुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वह पीएनबी बरमाणा में प्रबंधक के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन


हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हादसे के बाद ट्रक चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे थोड़ी देर में ही धर दबोचा। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसके साथ ही ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है। जानकारी के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक बरमाणा में मैनेजर के पद पर कार्यरत 58 साल के राहुल कुमार सुबह करीब 10.30 बजे सड़क पार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवार परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। राहुल कुमार मूल रूप से जम्मू कश्मीर के रहने वाले थे और लंबे समय से मंडी जिला में रह रहे थे।


हादसे के बाद ट्रक चालक मौके फरार हो गया लेकिन पुलिस ने कुछ ही दूरी पर उसे धर दबोचा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि बरमाणा में ट्रक ने बैंक मैनेजर को कुचल डाला। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed