फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bank account hack 90 thousend

बैंक मैनेजर बताकर शातिरों ने खाते से उड़ाए 90 हजार

Fri, 03 Feb 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन

खुद को बैंक मैनेजर बताकर एक व्यक्ति के बैंक अकाउंट से शातिर हजारों रुपये उड़ा ले गए। शातिरों ने इस बार गेहड़वी के मस्त रात भाटिया को कॉल कर उसके बैंक अकाउंट से 90,900 रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने इस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


27 जनवरी को लगभग डेढ़ बजे ठगी का शिकार बने मस्त राम भाटिया को किसी अज्ञात नंबर से कॉल आई। इसमें शातिरों ने अपने आपको बैंक का मैनेजर बताते हुए मस्त राम से कहा कि आपका एटीम ब्लॉक हो गया है।
विज्ञापन


यदि आप एटीएम चालू रखना चाहते हैं तो अपना 16 अंकों का कार्ड नंबर बताए ताकि आपको नया कार्ड जारी किया जा सके। इस पर मस्त राम ने एटीएम के 16 अंकों का असली नंबर शातिरों को बता दिया। कॉल कटने के दो मिनट बाद ही मस्त राम को फोन पर मैसेज आया जिसमें पैसों के निकलने के बारे लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद मस्त राम ने तुरंत यूको बैंक शाखा से संपर्क किया तो वहां से भी यही बोला गया कि उनके खाते में जमा राशि शून्य हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बैंक से डिटेल प्राप्त कर थाना सदर में मामला दर्ज करवा दिया गया है।


उधर, एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि बार-बार लोगों से आग्रह करते हैं कि अपने खाते के बारे में किसी से भी कोई जानकारी साझा न करें। फोन पर बैंक कभी भी ऐसी जानकारी नहीं लेता है, इसके बावजूद लोग ऐेसे ठगों के बहकावे में आकर अपना पैसा गंवा देते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed