{"_id":"5717c6864f1c1ba7448b49bd","slug":"assolt-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए मारपीट, जान से मारने की दी धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए मारपीट, जान से मारने की दी धमकी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
dowry case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी थाना के तहत एक गांव की महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति फौज में कार्यरत है और उसे दहेज के लिए तंग करता है। बीते मंगलवार को शाम के करीब साढ़े 6 बजे पति ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
इस मारपीट के दौरान उसने अपने मायके से अपने माता-पिता को बुलाया। लेकिन उनके आने पर उसके पति ने उनके साथ भी खूब मारपीट की। इसके बाद महिला ने मजबूरी में मामल की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।
विज्ञापन
भराड़ी थान का कार्यभार देख रहे एएसआई दुनी चंद ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।