{"_id":"cd240f1067fb0086616296ac13f8fe72","slug":"accident-one-died-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"समोह में कार खाई में गिरी, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समोह में कार खाई में गिरी, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर)।
Updated Sun, 17 Jan 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड झंडूता के अंतर्गत समोह में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला शनिवार दोपहर का है जब कार एचपी 69ए- 0818 समोह के समीप अचानक अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई।
पुलिस को दिए बयान में बलवीर निवासी चंगर ने कहा है कि वह मोटर साइकिल पर गुजर रहा था। जैसे ही वह समोह के करीब पहुंचा तो कार खाई में गिरी हुई थी।
मृतक की पहचान योगेश निवासी चंगर के रूप में हुई है। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन