फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर में कुल्लू के युवक से पकड़ी 522 ग्राम चरस

बिलासपुर में कुल्लू के युवक से पकड़ी 522 ग्राम चरस

Tue, 02 Apr 2019 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में कुल्लू के युवक से पकड़ी 522 ग्राम चरस

विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस की एसआईयू टीम ने नाके के दौरान कुल्लू निवासी युवक से 522 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर चरस को कब्जे में ले लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। जबकि वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे एसआईयू टीम ने सदर थाना के पास अप्पर निहाल में नाका लगाया हुआ था। लोकसभा चुनावों को देखते हुए वह वाहनों की तलाशी ले रहे थे, ताकि कोई अवैध वस्तु इधर-उधर से न लेकर जाए। पुलिस ने रात को कुल्लू की तरफ से आ रही कार (एचपी49-2368) को तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देखकर कार चालक काफी घबरा गया जिस पर पुलिस ने कार की तलाशी लेना सोचा। जब चालक से कार के कागजात व लाइसैंस मांगा तो चालक पुलिस को यह नहीं बता पाया। जब कार की तलाशी ली तो चालक सीट के नीचे एक सफेद रंग का पतला कैरी बैग पुलिस को बरामद हुआ जिसके अंदर चरस को बत्तीनुमा तरीके से छुपा कर रखा हुआ था। जब पुलिस ने उसका वजन किया तो वह 522 ग्राम निकली। पुलिस ने चरस व वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान राकेश ठाकुर (32), पुत्र होतम गांव बुसारी, डाकघर सरची, बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चरस की खेप के साथ एक युवक को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed