{"_id":"5bd71e3fbdec2269c544b69e","slug":"91540824639-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रौड़ा सेक्टर से चोरों ने बाइक चुराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रौड़ा सेक्टर से चोरों ने बाइक चुराई
Updated Mon, 29 Oct 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
sports bike
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर में चोरों ने एक बाइक को चुरा लिया है। बाइक के मालिक ने सदर थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रौड़ा सेक्टर निवासी पुरुषोत्तम लाल शर्मा ने पुलिस के पास दी हुई शिकायत में बताया है कि उसने अपनी बाइक (पीबी08सीआर-8957) को घर के पास खड़ा किया था लेकिन जब उसने अगली सुबह अपनी बाइक को देखा तो वह बाहर नहीं थी। उसने यहां-वहां पर तलाश की थी लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस के पास इसकी शिकायत दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि रौड़ा सेक्टर निवासी ने बाइक चोरी होने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस बाइक की तलाश कर रही है।