{"_id":"59c94d174f1c1bb8538b4667","slug":"91506364695-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटा चक्की दुकान से दस पेटी देसी शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटा चक्की दुकान से दस पेटी देसी शराब पकड़ी
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)।
सोमवार को पुलिस ने नयनादेवी कैंचीमोड़ के समीप एक आटा चक्की दुकान से दस पेटी देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नयनादेवी पुलिस चौकी प्रभारी सुभाष शर्मा और सब इंस्पेक्टर त्रिलोचन की अगुवाई में नयनादेवी कैंचीमोड़ सड़क मार्ग पर गश्त पर थे। इस दौरान शक के आधार पर जनाली स्थान पर आटा चक्की की दुकान की तलाशी ली तो पुलिस को कमरे के भीतर रखी शराब की देसी 10 पेटियां (120) बोतल बरामद हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ताराचंद निवासी टरवाड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अंजुम आरा ने बताया कि क्षेत्र से अवैध रूप से नशे का कारोबार करने की शिकायतें मिल रही थी। नयना देवी पुलिस ने इस क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और संदिग्ध दुकानों की जांच की जा रही है। इस कड़ी में जनाली में आटा चक्की की दुकान से देसी शराब की 10 पेटियां बरामद की गई है।