फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   तलाई थाना में पंचायत सचिव पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

तलाई थाना में पंचायत सचिव पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Sun, 04 Nov 2018 11:02 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
तलाई थाना में पंचायत सचिव पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
तलाई थाना में पंचायत सचिव पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
पंचायत के लिए आए पैसे को गलत तरीके से प्रयोग करने का आरोप
ऑडिट में हुआ खुलासा, जिला परिषद सचिव ने करवाया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई थाना के तहत आने वाली डूडियां पंचायत के तत्कालीन सचिव पर जिला परिषद सचिव ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पंचायत सचिव पर पंचायत के चार लाख 87 हजार 865 रुपये के पैसों का गबन करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जिला परिषद सचिव की शिकायत पर पंचायत सचिव पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला परिषद राजेंद्र कुमार ने तलाई थाना में मामला दर्ज करवाया है कि डूडियां पंचायत का जब 2013 से 20 फरवरी 2017 तक का ऑडिट करवाया गया तो उसमें चार लाख 87 हजार 865 रुपये के पैसे का हिसाब नहीं मिला। यह वह पैसा है जो विकास कार्यों के नाम पर पंचायत के खाते से निकाला गया है। इन पैसों के बारे में पंचायत में किसी भी तरह का कोई रिकॉर्ड नहीं था।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि यह ऑडिट करीब तीन माह पहले हुए था। जब ऑडिट हुआ था तो उस समय तत्कालीन सचिव सुनील कुमार को भी बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। सूत्र बताते हैं कि यह पैसा थोड़ा-थोड़ा कर निकाला गया है। जब ऑडिट करने आई टीम ने इन पैसों को विकास कार्योें से जोड़ा जाना चाहा तो वह वह पैसों का मिलान नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि डूडियां पंचायत के तत्कालीन सचिव इस समय वर्तमान में कलोल पंचायत में कार्यरत हैं। पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर पैसा बैंक के माध्यम से पंचायत के खातों से निकाला जाता है। वहीं पुलिस ने जिला परिषद सचिव की शिकायत पर पंचायत सचिव के खिलाफ 409, 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी राजेंद्र जस्वाल का कहना है कि मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिला परिषद सचिव के बयान पर पंचायत सचिव पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------
....रामनाथ शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed