फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   इंजीनियरिंग कर रहे छात्र की खड्ड में डूबने से मौत

इंजीनियरिंग कर रहे छात्र की खड्ड में डूबने से मौत

Sat, 01 Sep 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कर रहे छात्र की खड्ड में डूबने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत डंगार पंचायत के नजदीक माकन खड्ड में डूबने से इंजीनियरिंग कर रहे छात्र की मौत हो गई। युवक क्षेत्र के लोगों के साथ चनन छठी के व्रत के मौके पर खड्ड पर गया था। इसी दौरान दो युवक खड्ड में डूब गए। इसमें एक युवक को बचा लिया गया है। जबकि दूसरे की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की।
जानकारी के मुताबिक डंगार गांव में किसी के घर व्रत का उद्यापन था जिसके लिए गांव की महिलाएं साथ लगती खड्ड में पूजा व स्नान के लिए गई हुई थीं। इस दौरान डंगार गांव के तीन दोस्त सचिन, अंकु व विक्की भी वहां पर गए हुए थे। महिलाएं अपनी पूजा व स्नान के काम में लगी हुई थी। इसी दौरान तीनों युवक थोड़ी दूर अलग से नहाने चले गए।
विज्ञापन

नहाते हुए दो युवक अचानक डूब गए। एकाएक महिलाओं की नजर उन पर पड़ी तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक को बाहर निकाला लिया गया। जबकि दूसरे युवक सचिन की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही भराड़ी थाना से पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि पुलिस ने मौके पर लोगों के बयान भी दर्ज कर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की पहचान सचिन पुत्र बनवारी लाल उम्र 22साल गांव डंगार के रूप में हुई हैं। पूर्व प्रधान जगरनाथ शर्मा ने बताया कि युवक माता-पिता का इकलौती संतान थी। उसकी दो बड़ी बहनें हैं जो पढ़ाई कर रही हैं। मृतक युवक के पिता गुडग़ांव में निजी कंपनी में कार्यरत हैं तथा माता गृहिणी है। यह युवक बिलासपुर के एक निजी कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।

डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि भराड़ी थाना क्षेत्र के गांव डंगार का एक युवक की खड्ड में डूबने से मौत हो चुकी हैं तथा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed