{"_id":"5b6efd434f1c1be0258b4581","slug":"81534000451-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला के संदिग्ध और संवेदनशील स्थानों पर लगेंगे कैमरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला के संदिग्ध और संवेदनशील स्थानों पर लगेंगे कैमरे
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोज पाठक
बरमाणा (बिलासपुर)। बिलासपुर पुलिस अब जिला के संदिग्ध और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रही है। इसकेे लिए जिला भर के थानों व चौकियों के प्रभारियों से प्रपोजल मांगी गई है। कैमरों की निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम भी तैयार किया जाएगा जो कि एसपी कार्यालय से संचालित होगा। इसके लिए अलावा टीम का गठन किया जाएगा जो जिला में लगने वाले हर कैमरों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
गौरतलब है कि सरकार की ओर से प्रदेश भर के सभी एसपी को आदेश दिए गए हैं कि वह अपने अधीन आने वाले थानों व चौकियों में ऐसी जगहों पर कैमरे स्थापित करें जो ज्यादा संवेदनशील हों और संदिग्ध लोगों की पहचान कर सकें। इसके लिए एसपी कार्यालय की ओर से सभी थानों व चौकियों के मुखियाओं से सारा ब्योरा मांगा है ताकि इसका एक प्रपोजल बना कर आला अधिकारियों को भेजा जा सके।
जिला में इस समय बरमाणा, भराड़ी, सदर, कोटकहलूर, स्वारघाट सहित अन्य जगहों से एसपी कार्यालय को कैमरों को लगाने का प्रस्ताव आया है, बाकि जगहों पर भी एसपी कार्यालय की ओर से कैमरों को लगाने के लिए जगह व कितने कैमरे चाहिए को कहा गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कैमरों की निगरानी के लिए एक अलग कंट्रोल रूम भी तैयार किया जाएगा, जहां पर मॉनिटर लगाए जाएंगे। एक अलग टीम सभी कैमरों में कैद होने वाली गतिविधियों पर नजर रखेगी।
एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर का कहना है कि सभी थानों व चौकियों के मुखियाओं को कहा गया है कि वह अपने आसपास के संवेदनशील जगहों को लेकर जानकारी भेजें ताकि वहां पर सीसीटीवी कैमरों को लगाने का प्रस्ताव आगे भेजा जा सके।