{"_id":"5a312bc04f1c1bd9798c2599","slug":"81513171904-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला भर में पुलिस ने काटे 70 चालान, 21 हजार वसूले ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला भर में पुलिस ने काटे 70 चालान, 21 हजार वसूले
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
स्वारघाट और भराड़ी में पुलिस ने लापरवाह चालकों के खिलाफ चलाया अभियान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वारघाट/भराड़ी (बिलासपुर)।
जिला पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग जगह लापरवाह वाहन चालकों के चालान काट जुर्माना वसूला। पुलिस ने स्वारघाट और भराड़ी क्षेत्र में चालान काटे। पुलिस ने 70 चालान काटकर 21 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
स्वारघाट कस्बे में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर स्वारघाट पुलिस ने डीएसपी नयना देवी अनिल शर्मा की मौजूदगी में अभियान छेड़ा। अभियान में करीब 30 दोपहिया वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा इन वाहन चालकों से 12 हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी अनिल शर्मा के साथ स्वारघाट पुलिस के प्रभारी एएसआई अन्य कई प्रकार से यातायात नियमों को उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए। कई वाहन के चालकों से मौके पर ही जुर्माना वसूल किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को भी जागरूक करके नियमानुसार वाहनों को चलाना होगा। इससे दिन रोजाना बढ़ रहे वाहन दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
दूसरी ओर भराड़ी पुलिस ने भी यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को घुमारवीं में करीब 40 चालान काट 9 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही जारी है। ओवर लोडिंग, बिना हेलमेट, दोपहिया वाहन चलाने, मालवाहक वाहनों में सवारियां ढोने वालों के चालान काटे गए।