{"_id":"5c86927abdec2214450210aa","slug":"71552323194-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सीमा पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब सीमा पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरा
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए जिला में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी कड़ी में पंजाब सीमा के साथ लगते एंट्री वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे जिसकी पूरी मॉनीटरिंग एसपी ऑफिस से होगी। कैमरे लगने से हर आने जाने वाले का रिकॉर्ड पुलिस के पास रहेगा। इसके अलावा चुनाव शांति पूर्ण रूप से करवाने के लिए 150 पैरामिल्ट्री के जवान बिलासपुर आ रहे हैं। एसपी बिलासपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि बिलासपुर का कुछ भाग पंजाब के साथ लगता है जिस कारण उक्त क्षेत्र अधिक संवेदनशील है जिस कारण उक्त क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस शराब माफिया और नशा माफिया पर भी कड़ी नजर रखे हुए है। कहा कि कई बार देखा जाता है कि शराब के सहारे भी वोटर को प्रभावित किया जाता है। इसलिए पुलिस ऐसे लोगों पर भी कड़ी नजर रखे हुए हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस जगह-जगह नाके लगा रही है जिसमें हर आने जाने वाली गाड़ी की चेकिंग होगी। चेकिंग के दौरान की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।
वहीं उन्होंने कहा कि जिसके बाद भी लाइसेंसी हथियार हैं वह भी अपने-अपने हथियार अपने पास लगते पुलिस थाने में जमा करवा दें। इसके अलावा एसपी ने कहा कि अगर लोगों को कहीं लगता है कि नशा और शराब के दम पर वोटरों को प्रभावित कर रहे हैं या शराब कहीं स्टोर किया जा रहा है तो वह उसकी सूचना पास के पुलिस थाने के अलावा 112 नंबर पर भी दे सकते हैं। पुलिस सूचना मिलते ही कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
---------------------
...