{"_id":"5bf058aabdec2269a00ade8c","slug":"71542477994-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 को बिलासपुर में पुलिस मनाएगी शिकायतकर्ता दिवस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
18 को बिलासपुर में पुलिस मनाएगी शिकायतकर्ता दिवस
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि प्रत्येक माह की भांति इस माह भी तृतीय रविवार 18 नवंबर को 10 बजे प्रत्येक थाना व चौकी में शिकायतकर्ता दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पुलिस थाना तलाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक थाना सदर, उप पुलिस अधीक्षक थाना घुमारवीं, उप मंडल पुलिस अधिकारी घुमारवीं थाना भराड़ी, उपमंडल पुलिस अधिकारी श्री नयना देवी थाना कोट में उपस्थित रहेंगे।
इस दिन शिकायत कर्ताओं को उनके द्वारा पंजीकृत करवाए गए अभियोगों व शिकायतों के संदर्भ में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी दी जाएगी तथा आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया है कि 18 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में संबंधित थाना व चौकियों में पहुुंचकर शिविर का लाभ उठाएं।