फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर में महिला की गला घेंटकर हत्या

बिलासपुर में महिला की गला घेंटकर हत्या

Fri, 03 Aug 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में महिला की गला घेंटकर हत्या
बिलासपुर (रामपुर)। दहेज कम लाने पर पति समेत पांच लोगों ने एक विवाहिता की बुधवार की रात गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति समेत पांचों के खिलाफ दहेज हत्या की रि पोर्ट दर्ज करके शव पोस्टमार्टम को भेजा है। आरोपी ससुराल वाले फरार हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी छोटे ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसने अपनी पुत्री नसीम जहां (27) की शादी सात साल पहले मोहल्ला निवासी इरफान से की थी। शादी में उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। आरोप है कि ससुराली दहेज से खुश नहीं थे और उन्होंने नसीम जहां को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद उसकी पुत्री मोहल्ले में ही किराए के मकान में रहने लगी। आरोप है कि दस जून को उसकी पुत्री को दहेज कम लाने को फिर मारापीटा तो उसने इरफान को कारोबार करने के लिए डेढ़ लाख रुपये दिए। 30 जुलाई को भी मारापीटा तो उसने हाथ जोड़कर सभी को मनाया था। आरोप है कि दहेज की खातिर ससुरालियों ने बुधवार की रात नसीम जहां की गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना पर डायल 100 व कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी सुसराल वाले भाग गए। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ सलोनी अग्रवाल ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि दहेज हत्या का पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed