{"_id":"5b67118a4f1c1b07788b7c5b","slug":"61533481354-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की तीसरी आंख खराब, शरारती तत्व सक्रिय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की तीसरी आंख खराब, शरारती तत्व सक्रिय
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
CCTV in Court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जामली (बिलासपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर शरारती तत्व बड़ी आसानी से तीसरी आंख के पहरे से बचने में कामयाब हो रहे हैं। जो सीसीटीवी कैमरे जामली गंभरपुल के पास उच्च मार्ग पर लगाए गए हैं, वह खराब हैं जिन्हें अभी तक ठीक नहीं करवाया गया है। पिछले करीब छह सालों से यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं लेकिन अभी तक इन्हें ठीक नहीं करवाया गया है।
पुलिस प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय मार्ग पर अपराध वारदातों को रोकने व जाम की समस्या को दूर करने और यातायात गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए उक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसकेे अलावा बिलासपुर शहर के कॉलेज चौक, नौणी चौक, गंभरपुल व स्वारघाट मेें सीसीटीवी कैमरों को लगा कर हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जाती है लेकिन कुछ समय बाद ज्यादा तर जगहों पर लगाए गए कैमरे खराब हो गए हैं या फिर किसी कारण वश बंद हो गए हैं।
समय पर उचित रखरखाव न मिल पाने से इन सीसीटीवी कैमरों ने कार्य करना बंद कर दिया है।
चंडीगढ़-मनाली उच्च मार्ग पर हिमाचल और पंजाब के वाहनों की आवाजाही होती है। पुलिस प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय मार्ग पर 12 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जबलपुर के पास लगाए गए कैमरे 6 साल से खराब पड़े हैं। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की मदद से कई बार बड़े मामले सुलझाने में सफलता मिली है लेकिन कैमरों के बंद होने से पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। गंभरपुल के पास लगी सोलर लाइटों से तो चोर बैटरियां तक ले उड़े हैं, अगर यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे सही होते तो चोरों को आसानी से पकड़ा जा सकता था। कैमरों के खराब होने की वजह से चोर आज भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
वहीं पुलिस उपाधीक्षक बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि कैमरों के खराब होने के बारे में उन्हें पता है। इन्हें ठीक करवाने के लिए बजट की मांग की गई है।