फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   वन विभाग की विश्रामशालिका में फंदे पर लटका मिला छात्र

वन विभाग की विश्रामशालिका में फंदे पर लटका मिला छात्र

Sun, 20 May 2018 10:53 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग की विश्रामशालिका में फंदे पर लटका मिला छात्र
बिलासपुर। बिलासपुर के चंगर सेक्टर स्थित डीएवी स्कूल के पास वन विभाग की ओर से बनाई गई विश्रामशालिका में एक स्कूली छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। एएसपी बिलासपुर सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार किसी ने पुलिस को सूचना दी कि यहां पर एक शव लटका हुआ है। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव रस्सी से लटका हुआ था। छात्र की पहचान जीतराम (15) पुत्र अन्नत राम निवासी बिलासपुर के रूप में हुई है। अन्नत राम वन विभाग बिलासपुर में माली के पद पर सेवाएं दे रहा है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले छात्र जीतरात घर से किसी बात से नाराज होकर चला गया था। परिजन उसे तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा था। रविवार को वन विभाग की बनी विश्राम शालिका में उसका शव रस्सी से लटका हुआ मिला है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बहरहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed