{"_id":"5ae5f6d24f1c1b3b0b8b721e","slug":"61525020370-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोबिंदसागर झील में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोबिंदसागर झील में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सदर और झंडूता विस क्षेत्र को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे बागछाल पुल के नीचे गोबिंदसागर झील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव गल-सड़ चुका है। देखने में शव नेपाली मूल के व्यक्ति का लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि यहां पर किसी का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने गोबिंद सागर झील से स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। लेकिन, शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। प्रथम दृष्टया शव 8 से दस दिन पुराना लग रहा है। पुलिस के अनुसार उम्र करीब 40 साल, रंग काला, शरीर मोटा, भूरे रंग का बैग मिला है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि बागछाल पुल के पास शव मिला है। शव की शिनाख्त की जा रही है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।