फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मकान में आग लगाने के मामले में एक गिरफ्तार

मकान में आग लगाने के मामले में एक गिरफ्तार

Wed, 20 Dec 2017 10:49 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
मकान में आग लगाने के मामले में एक गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना के तहत बरठीं पंचायत में एक विधवा के मकान में आग लगाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस अदालत में पेश करेगी। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार रेखा पत्नी स्वर्गीय राकेश कुमार ने पुलिस थाना तलाई में शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें आरोप लगाया है कि 18 दिसंबर को देर रात्रि संजीव कुमार ने उनके घर में आग लगा दी। उसने आरोप लगाया है कि संजीव कुमार ने उनके नए मकान की खिड़की की जाली काटकर कोई ज्वलनशील पदार्थ अंदर फेंक दिया। इसके कारण यह आगजनी की घटना हुई है। महिला का यह भी आरोप है कि उक्त व्यक्ति कई दिनों से धमकी दे रहा था। इससे उसकी जान को भी खतरा बना हुआ है। पुलिस थाना तलाई ने संजीव कुमार पुत्र ज्ञानचंद निवासी गौंआ के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 436, 452, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


डीएसपी राजेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा है कि पुलिस थाना तलाई में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed