फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   38 ग्राम चिट्टे के साथ हमीरपुर का युवक गिरफ्तार

38 ग्राम चिट्टे के साथ हमीरपुर का युवक गिरफ्तार

Tue, 04 Sep 2018 11:11 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
38 ग्राम चिट्टे के साथ हमीरपुर का युवक गिरफ्तार
हमीरपुर। सदर पुलिस ने हमीरपुर-नादौन राष्ट्रीय मार्ग पर झनियारी के समीप एक युवक को 38 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक लाख रुपये के बीच आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि ड्रग माफिया ने ढाई से तीन हजार रुपये प्रति ग्राम चिट्टा (स्मैक) की कीमत रखी है। हमीरपुर में सोने के भाव बिकने वाले इस महंगे नशे का अवैध कारोबार लगातार जारी है। आरोपी युवक की पहचान राजेश कुमार उर्फ राका पुत्र विजय कुमार निवासी वार्ड नंबर तीन प्रतापनगर हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि यह खेप उसे उत्तर प्रदेश से प्राप्त हुई है और वह एक युवक को बेचने जा रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम अपने टीम के साथ सोमवार रात को झनियारा में नाका लगाए हुए थे। इस दौरान उनकी नजर प्रतापनगर के रहने वाले राजेश कुमार पर पड़ी। उन्होंने युवक को रुकने के लिए आवाज लगाई लेकिन, युवक पुलिस को देख जंगल की तरफ भाग गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को जंगल से गिरफ्तार कर लिया। युवक की तलाशी ली गई तो उससे 38 ग्राम स्मैक पकड़ी गई। पुलिस ने स्मैक को अपने कब्जे में लेकर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर हमीरपुर थाना ले आई। इससे पूर्व हमीरपुर पुलिस 326.94 ग्राम और 267 ग्राम स्मैक के साथ कुल चार मामलों में आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है। सोमवार रात को यह पांचवां मामला सामने आया है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने कहा कि हमीरपुर पुलिस ने सोमवार रात को प्रतापनगर के रहने वाले राजेश कुमार उर्फ राका को 38 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed