{"_id":"5a09d1f94f1c1baf678bb4a6","slug":"61510593017-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी हुई कार मनाली से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी हुई कार मनाली से बरामद
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सदर पुलिस थाना के तहत तीन दिन पहले चोरी हुई कार को पुलिस ने मनाली से बरामद कर लिया है। लेकिन, मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
शिकायतकर्ता कुलदीप शर्मा ने पुलिस को बताया था कि सरकाघाट निवासी उसका दोस्त घर आया था। लेकिन वह रात को ही उसके घर से चला गया। जब उसने सुबह देखा तो उसकी कार और दस हजार रुपये की नकदी गायब थी। इसके बाद उसने पुलिस थाना सदर में लिखित शिकायत दी थी।
सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया था। इस संबंध में आसपास के पुलिस थानों को सूचना देकर गाड़ी के नंबर के बारे में बता दिया था। इसी के चलते मनाली से पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि कार को मनाली से बरामद कर लिया है। इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।