फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सुईं सुराड़ में वन भूमि से हटाया अवैध कब्जा

सुईं सुराड़ में वन भूमि से हटाया अवैध कब्जा

Wed, 25 Oct 2017 10:29 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
सुईं सुराड़ में वन भूमि से हटाया अवैध कब्जा
सुईं सुराड़ में अवैध कब्जा हटाती जेसीबी। - फोटो : amarujala
बिलासपुर। बिलासपुर क्षेत्र के सुई सुराड़ में उच्च न्यायालय के आदेश पर वन भूमि से अवैध कब्जे को हटाया गया। तहसीलदार जेआर भारद्वाज के नेतृत्व में राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग और पुलिस विभाग की मौजूदगी में अवैध कब्जा हटाया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुई सराड़ गांव में एक व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर कब्जा करके अवैध रूप से मकान बना लिया था। जिसे उच्च न्यायालय के आदेश पर हटा दिया गया था। लेकिन, बरसात के मौसम में रिटेनिग वॉल, सेफ्टी टैंक को नहीं हटाया गया था। मौसम साफ होते ही उच्च न्यायालय के फैसले का पालन किया गया। सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटा दिया गया है। इस मौके पर कानूनगो सुभाष राज, कार्यवाहक प्रेम लाल, पटवारी देशराज, सिकंदर, वार्ड मेंबर मगलू देवी, वन रक्षक अन्नू ठाकुर, लोनिवि जेई नीम चंद, फिटर नवीन चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, सदर तहसीलदार जेआर भारद्वाज ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश अनुसार ही अवैध कब्जे को हटाया गया। सरकारी भूमि पर जो भी अवैध निर्माण किया गया था उसे हटा दिया गया है। राजस्व विभाग ने सरकारी भूमि को वन विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed