फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बस की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

बस की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

Fri, 22 Feb 2019 11:15 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
बस की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट, नयना देवी जी(बिलासपुर)। श्रीनयना देवी जी के घवांडल चौक पर निजी बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे श्रीनयना देवी के साथ सटी ग्राम पंचायत घवांडल के अंतर्गत पड़ने वाले घवांडल चौक के पास एक बुजुर्ग महिला प्रतापी देवी उम्र 72 साल निवासी गांव माकड़ी सड़क को पार कर रही थी। सड़क को पार करते समय एक निजी बस नंबर एचपी 69-5733 जो मंडी से नयना देवी जी रूट पर जा रही थी। अचानक उक्त बुजुर्ग महिला प्रतापी देवी को बस ने टक्कर मार दी जिस कारण बस टायर महिला की टांग पर चढ़ गया और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
मौके पर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घवांडल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया लेकिन बुजुर्ग महिला ने पीजीआई पहुंचने से पहले ही आधे रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर अस्पताल लाया जा रहा था, जहां पर उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, उपमंडल पुलिस अधिकारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है, छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed