फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   महिला की मौत की रिपोर्ट दहेज हत्या में दर्ज

महिला की मौत की रिपोर्ट दहेज हत्या में दर्ज

Wed, 11 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत की रिपोर्ट दहेज हत्या में दर्ज
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में महिला की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मृतका की मां ने दहेज में एक लाख रुपये और बुलेट नहीं देने पर उसकी पुत्री की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतनपुरा निवासी कमल कुमार की पत्नी ज्योति की नौ जुलाई को घर में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। सूचना पर ज्योति की मां लीलावती भी अपने संबंधियों के साथ मौके पर पहुंच गई थीं। मायके वालों ने ज्योति के ससुराल वालों पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया था। कोतवाली पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने कमल कुमार और उसके पिता कल्लन को हिरासत में ले लिया था। लीलावती ने देर रात दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी पुत्री ज्योति की शादी 20 अप्रैल 2018 को ग्राम रतनपुरा निवासी कल्लन के पुत्र कमल से की थी। शादी में उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुराली दहेज में एक लाख रुपये और बुलेट की मांग करने लगे थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर सभी ने उसकी पुत्री की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की रात करीब दस बजे मृतका का शव उसके ससुराल पहुंचा। मंगलवार की सुबह उसके ससुराल वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तहकीकात के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed